सिद्धार्थ विहार के लोगों को जल्द मिलेगा गंगाजल, विधायक संजीव शर्मा ने की डीएम से मुलाक़ात

राष्ट्रीय शिखर
2 Min Read
Residents of Siddharth Vihar will soon receive Ganga water; MLA Sanjeev Sharma met the DM IMAGE CREDIT TO सूचना विभाग

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। शहर विधायक संजीव शर्मा ने सिद्धार्थ विहार स्थित गौर सिद्धार्थम सोसायटी के निवासियों की पेयजल समस्या को लेकर डीएम रविंद्र कुमार से मुलाकात की। विधायक ने सोसायटी में गंगा जल आपूर्ति शीघ्र शुरू कराने की मांग की। इस सोसायटी में करीब 2400 परिवार और 10,000 से ज्यादा लोग रहते हैं, जो लंबे समय से खराब पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। यहाँ पानी का टीडीएस स्तर लगभग 2500 होने के कारण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है।

गंगा जल आपूर्ति की मांग

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

विधायक संजीव शर्मा ने डीएम को बताया कि सिद्धार्थ विहार गंगनहर के पास स्थित है, जिससे यहां गंगाजल की आपूर्ति करना संभव है, लेकिन अब तक सोसायटी को गंगा जल सप्लाई से नहीं जोड़ा गया है। उन्होंने मांग की है कि तुरंत कार्रवाई करते हुए सोसायटी को गंगा जल लाइन से जोड़ा जाए, ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।

क्षेत्रवासियों और अधिकारियों की भागीदारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/

मीडिया प्रभारी अजय चोपड़ा ने बताया कि यह जनता से जुड़ा बड़ा मुद्दा है और विधायक लगातार इसके समाधान के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही क्षेत्रवासियों को स्वच्छ गंगाजल उपलब्ध होगा। इस अवसर पर सोसायटी से राम बाबू शर्मा, पार्षद संतोष राणा, प्रमोद गर्ग, अमित सिंह, रवि गुप्ता, रविकांत, मोहर सिंह, शिवकुमार सहित अनेक लोग मौजूद रहे। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि जनता की हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाना और उसका समाधान कराना उनका संकल्प है। इस पहल से सोसायटी के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a comment