राम नवमी पर एचईई फाउंडेशन की पहल, बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति किया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
On Ram Navami, HEE Foundation’s initiative raised awareness IMAGE CREDIT TO एचईई फाउंडेशन

नोएडा (शिखर समाचार)। राम नवमी के पावन अवसर पर एचईई फाउंडेशन द्वारा आयोजित नवरात्रि विशेष पहल का कार्यक्रम सेक्टर 119 स्थित सामुदायिक भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरंग गर्ग और विकास झा उपस्थित रहे।

बच्चों को दी गई शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण की जानकारी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

कार्यक्रम के दौरान संस्था की खुशबू झा और कृति प्रिया ने बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली अच्छी आदतों के बारे में भी बताया, जिससे वे अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला सकें।

शिक्षाप्रद गतिविधियों के साथ हुआ सामग्री वितरण

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

इस अवसर पर बच्चों को चित्रांकन एवं रेखाचित्र पुस्तिकाएं तथा खाद्य सामग्री वितरित की गई। साथ ही विभिन्न शिक्षाप्रद सत्रों और मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिससे बच्चों ने सीखने के साथ-साथ आनंद भी प्राप्त किया।

सामाजिक सहयोग से कार्यक्रम बना सफल

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

इस सामाजिक पहल को सफल बनाने में भविष्य एनजीओ का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त याशिका मित्तल गर्ग, वियोना गर्ग तथा टम्मी बडी के संस्थापक मुदित श्रीवास्तव ने भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करने और उन्हें जागरूक बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी सहयोगियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस दौरान अंकुर तोमर, राहुल प्रकाश, हिमांशु सेंगर, शुभम पंडित, प्रशांत यादव, विकास थापा सहित अन्य सहयोगियों का भी सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article
Leave a comment