डीएम रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में हुआ जनसुनवाई का आयोजन

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
A public hearing was organized under the chairmanship of DM Ravindra Kumar. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। कलेक्ट्रेट​ कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान नगर निगम, जीडीए, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग सहित अन्य विभागों से सम्बंधित प्रार्थना/शिकायती पत्र प्राप्त हुए। डीएम ने सभी ​प्रार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समझा गया। उन्होने प्रार्थियों से जाना कि उनके द्वारा पूर्व में भी इस सम्बंध में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया था अथवा नहीं। उन्होने सभी प्रार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का पूर्ण गुणवत्ता के साथ समाधान कराया जायेगा। डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में आयी शिकायतों को शतप्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। उन्होने कहा कि स्थलीय निरीक्षण योग्य शिकायतों का स्थलीय​ निरीक्षण कर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाएं। इसके साथ ही ​सभी शिकायतों के निस्तारण उपरान्त शिकायतकर्ता से उसका फीडबैक लेना भी सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु अधिकारी सदैव तत्पर रहें।

Share This Article
Leave a comment