संभव : नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई, 8 शिकायतों का निस्तारण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Possible: Public hearing held under the chairmanship of the Municipal Commissioner; officials instructed to resolve 8 complaints IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में संभव के तहत जनसुनवाई का आयोजन नगर निगम मुख्यालय पर किया गया। जनसुनवाई के दौरान 8 शिकायत नगर निगम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के लिए नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा जरूरत अनुसार शिकायत का निस्तारण करने के लिए स्थलीय निरीक्षण करने के आदेश भी दिए। शिकायत का निस्तारण करने के बाद फरियादी से फीडबैक लेने का आदेश भी उन्होंने दिया। जनसुनवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव, अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद, प्रभारी संपत्ति पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, प्रभारी प्रकाश आश कुमार, प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज उपस्थित रहे। संभव में दयानंद नगर से निर्माण विभाग संबंधित शिकायत प्राप्त हुई।

जनसुनवाई में पार्षदों की सक्रियता: शिकायतों का मौके पर समाधान, शास्त्री नगर में हाई मास्क लाइट हुई दुरुस्त

ALSO READ:https://www.amarujala.com/delhi-ncr/ghaziabad/cold-wave-today-yellow-alert-for-fog-again-from-tomorrow-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-802437-2026-01-15?src=top-subnav

नेहरू नगर से पानी की पाइपलाइन के संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त गोविंदपुरम से पार्क की दीवार की मरम्मत के संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। नंदग्राम से हाई मास्क लाइट संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। डी ब्लॉक गोविंदपुरम से सर्विस रोड बनाने हेतु शिकायत प्राप्त हुई।गांधीनगर से हाउस टैक्स संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। वैशाली से नाले के निर्माण संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। विजयनगर से निगम की भूमि को कब्जा मुक्त करने हेतु शिकायत प्राप्त हुई। जनसुनवाई में पार्षदों ने नगर आयुक्त से मुलाकात करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की तथा प्राप्त समस्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया गया। संभव के अंतर्गत शास्त्री नगर से हाई मास्क की मरम्मत कराने की शिकायत प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए शास्त्री नगर एम ब्लॉक की प्रकाश व्यवस्था को सुचारु कराया गया और हाई मास्क ठीक कराई गई।

Share This Article
Leave a comment