गाजियाबाद (शिखर समाचार)
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए हाउस टैक्स वसूली की रफ्तार बढ़ाने के लिए अधिकारियों तथा टीम के साथ बैठक की। उन्होंने किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने, हाउस टैक्स के जारी बिलों में अनावश्यक छेड़छाड़ की शिकायत और साक्ष्य मिलने पर सीधा दोषी के विरुद्ध एफआईआर कराई जाने के आदेश दिए।
हाउस टैक्स वसूली के लिए निगरानी और सख्ती
अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार को प्रतिदिन टैक्स विभाग की समीक्षा बैठक करने तथा मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त ने उपस्थित टीम को सदन में करदाताओं के लिए हाउस टैक्स पर दी गई छूट की जानकारी देकर जागरूक करने के निर्देश दिए।
हाउस टैक्स पर छूट और ब्याज में छूट की अपील
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/
नगर आयुक्त ने कहा कि समस्त जोनल प्रभारी अपने-अपने जोन के करदाताओं को हाउस टैक्स पर मिलने वाली 77% से 92% की छूट के बारे में जागरूक करें। इसके साथ ही 12% ब्याज, जो वित्तीय वर्ष 2025-26 के बाद 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा, इससे बचने के लिए करदाताओं से अपनी बकाया राशि जमा करने की अपील की जा रही है।
टैक्स विभाग का लक्ष्य और विकास कार्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/social-felicitation-of-bjps-newly-appointed/
टैक्स विभाग ने 32,000 कमर्शियल भवन, 66 सरकारी संपत्ति, 2,48,000 आवासीय भवन और 43,000 फ्लैट्स को टारगेट किया है, जिससे हाउस टैक्स जमा करवाते हुए निगम की आय बढ़ाई जा सके और तेजी के साथ शहर के विकास कार्यों को किया जा सके।
