जीडीए उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल की जनसुनवाई में उमड़ी समस्याएं, त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Problems raised in the public hearing of GDA Vice President IMAGE CREDIT TO AUTHORITY

आरव शर्मा
गाजियाबाद (शिखर समाचार)|

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आईएएस नंदकिशोर कलाल द्वारा मंगलवार 06 जनवरी को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सामने रखीं। जनसुनवाई के दौरान आवास, भूमि, अवैध निर्माण, सड़क, सीवर, जलापूर्ति सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया।

जनसुनवाई में पारदर्शिता और शीघ्रता: उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण का दिया निर्देश

ALSO READ:https://www.youtube.com/watch?v=MTgP6Ov5WtI

उपाध्यक्ष नंदकिशोर कलाल ने प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

जनसुनवाई के दौरान कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की गई, जबकि लंबित मामलों के निस्तारण के लिए समय सीमा तय की गई। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को चेताया कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने सीधे अपनी बात रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया और त्वरित कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Share This Article
Leave a comment