मुरादनगर (शिखर समाचार)।
आगामी भगवान परशुराम जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन और संगठन विस्तार
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जन्मोत्सव का मुख्य आयोजन पाइप लाइन रोड स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया गया और जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन का विस्तार भी किया गया। इस दौरान सोमदत्त शर्मा को नगर अध्यक्ष, प्रमोद कौशिक को जिला उपाध्यक्ष तथा कैप्टन संजय शर्मा को विधानसभा महामंत्री नियुक्त किया गया।
जनसंपर्क और सामाजिक जिम्मेदारियां
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
बैठक में यह भी तय किया गया कि नगर एवं विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। साथ ही गरीब ब्राह्मण कन्याओं के विवाह के लिए जिलास्तर पर आवेदन प्रक्रिया संचालित कर आर्थिक सहयोग प्रदान करने का निर्णय लिया गया, जिससे सामाजिक दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम की रूपरेखा और आगामी योजनाएं
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार मिश्रा ने की, जबकि संचालन नगर महामंत्री यतिदेव शर्मा ने किया। विनोद कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्राणिमात्र के कल्याण, राष्ट्र की उन्नति और विश्व शांति के लिए यज्ञ आयोजित किए जाएंगे तथा भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। साथ ही 19 अप्रैल से 19 मई तक विभिन्न स्थानों पर महासम्मेलनों का आयोजन किया जाएगा।
नवनियुक्त पदाधिकारी और सम्मान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का भरोसा दिलाया। बैठक में प्रेमचंद शास्त्री, ओमपाल शर्मा, विजय गौड़ (अधिवक्ता), यश शर्मा, राजेंद्र वत्स, प्रमोद शर्मा, कैप्टन संजय शर्मा, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, महेंद्र कुमार (अधिवक्ता), ओंकार दत्त शर्मा, शिवनंदन शर्मा, अजय गौड़, विद्यासागर शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
