गर्भवती नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने थाने के बाहर शव रखकर किया प्रदर्शन

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A pregnant newly married woman died by hanging IMAGE CREDIT TO REPORTER

ग़ाज़ियाबाद (शिखर समाचार)। थाना वेव सिटी क्षेत्र के ग्राम नायफल में 23 वर्षीय गर्भवती नवविवाहिता नेहा ने पंखे से लटक कर फांसी लगा ली। नेहा के फांसी लगाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों ने थाने के बाहर नेहा का शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नेहा के ससुरालयों पर दहेज मांगने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं दहेज न देने के कारण उसके साथ प्रताड़ना करने का आरोप भी उन्होंने लगाया। परिजनों ने बताया कि ग्राम नायफल की रहने वाली नेहा की शादी धौलाना थाना क्षेत्र के गांव कन्नपुर में हुई थी। शादी में बुलेट मोटरसाइकिल दी गई लेकिन परिवार वाले लगातार गाड़ी की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गाड़ी नहीं देने पर वह लगातार उसके साथ मारपीट कर रहे थे। मारपीट से परेशान होकर नेहा घर वापस आ गई थी। घर वापस आने के बाद भी वह परेशान रहती थी। जब सभी घर वाले काम पर गए हुए थे तो उसने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ समय पूर्व भी ससुराल वालों के साथ फैसला हुआ था लेकिन उसके बाद भी नेहा के साथ लगातार मारपीट की जा रही थी। नेहा 8 महीने की गर्भवती थी। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा भरते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 11 19 at 8.06.15 PM 1
Share This Article
Leave a comment