गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना सिहानी गेट क्षेत्र के होटल रॉयल किंग पटेल मार्ग में प्रवीन ने अपनी विधवा महिला मित्र आरती की पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने खुद ही पुलिस को सूचना दी की, उसकी महिला मित्र उठ नहीं रही है। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की तो देखा की महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। पुलिस ने तत्काल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर प्रवीन से पूछताछ शुरू की। पोस्टमार्टम में आया कि महिला को गंभीर चोटे लगी थी और इसी कारण उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने जब सख्ताई से उसे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह होटल रॉयल किंग के कमरा नम्बर- 207 में आरती के साथ पहुंचा था। वहां दोनों ने होटल में बैठकर एक साथ शराब पी और उसके बाद दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसने पीट-पीट कर महिला की हत्या कर दी। एसीपी उपासना पाण्डेय ने बताया कि पुलिस को जैसे ही महिला की सूचना मिली तो वह तत्काल होटल पहुँची और जाँच शुरू की। महिला की बॉडी की डॉक्टर ने जांच की तो पाया कि महिला के शरीर पर कई जगह फैक्चर है और यही वजह है कि महिला की अत्यधिक दर्द के कारण मौत हो गई। रिपोर्ट के आधार पर प्रवीण से पूछताछ की गई, जिसमें उसने महिला को पीटने की बात कबूली। आरोपी प्रवीण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
