गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक के माध्यम से उत्तर प्रदेश में दो लाख लाभार्थियों को प्रथम किस्त की धनराशि सीधा उनके खाते में हस्तांतरित की गई, जिसका सजीव प्रसारण हिंदी भवन लोहिया नगर में हुआ। योजना का गाजियाबाद के 8937 लाभार्थियों को भी लाभ प्राप्त हुआ। गाजियाबाद नगर निगम के हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत गाजियाबाद के 8937 लाभार्थियों को प्रथम किस्त जारी की। महापौर सुनीता दयाल, विधायक नंदकिशोर तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने 500 लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए सर्टिफिकेट भी भेंट किए।नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उपस्थित होकर मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत सिंगल क्लिक पर प्रथम किस्त जारी की गई। लाभार्थियों से सीधा संपर्क भी किया गया तथा उनके परिवार जनों का हाल-चाल भी जाना गया। साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए लाभ उठाने के लिए भी कहा गया, जिसका सीधा प्रसारण हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम में हुआ। मौके पर 500 से अधिक लाभार्थी उपस्थित रहे, जिनको सर्टिफिकेट भेंट किए गए तथा उत्साहवर्धन किया गया। मौके पर पीओ डूडा के रूप में अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, प्रभारी नजारत डॉक्टर अनुज व अन्य टीम उपस्थित रही।
