गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने बीती 13 जनवरी 2026 को हुई नवीन की हत्या का खुलासा कर दिया है। घिठोरा मोड़ के पास जंगल में ऑटो के अंदर नवीन का शव जली हुई अवस्था में मिला था। हत्या का खुलासा करने के लिए टीमों का गठन किया गया, जिसके बाद नवीन के दोस्त पवन और सागर को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नसीम अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बैटरी ऑटो व आला कत्ल एक सिलेण्डर बरामद किया। खास बात यह है कि तंत्र-मंत्र की विद्या के चक्कर में नवीन की हत्या की गई थी। संवाददाता सम्मेलन में एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बीती 16 जनवरी 2026 को थाना ट्रॉनिका सिटी पर नितिन ने शिकायत दी की, किसे ने उसके भाई नवीन की हत्या कर दी है। नवीन की हत्या करके उसके शव को ऑटो में रखकर जला दिया है। नितिन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने दो हत्यारोपी पवन और सागर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के आरोप में नसीम अभी फरार है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह चारों आपस में मित्र थे। वह चारों मिलकर दिल्ली में एक तांत्रिक के पास गए। तांत्रिक ने नवीन से कहा था कि अगर उसे जीवन में मालामाल बनना चाहता है तो अपने किसी एक मित्र की बाली चढ़ा दे। वह सभी तांत्रिक की बात सुनकर वहां से निकल गए थे। उन्हें लगा कि नवीन उनमें से किसी की बाली दे देगा, इसके बाद बहाने से उन्होंने उसे सागर के कमरें पर बुलाया। जैसे ही वह कमरे पर पहुंचा तो उसके ऊपर सिलेंडर से वार करके उसकी हत्या कर दी। नवीन के सबको ठिकाने लगाने के लिए कंबल में लपेटा और जंगल में ले जाकर उसके ऑटो के साथ शव को भी आग लगा दी। ऑटो में आग लगाने के बाद मौके से फरार हो गए।
