गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बुधवार को पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ की अध्यक्षता में ट्रैफिक विभाग की बैठक हुई। बैठक में कई अहम निर्देश जारी किए गए, जिनका उद्देश्य ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन को बढ़ाना है।
ट्रैफिक विभाग में प्रोत्साहन योजना
पुलिस आयुक्त ने आदेश दिया कि गाजियाबाद के प्रत्येक जोन में उत्कृष्ट वर्दी धारण करने वाले 1 उपनिरीक्षक/1 मुख्य आरक्षी और 1 आरक्षी का प्रत्येक महीने चयन किया जाएगा और उन्हें 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा चयनित पुलिस कर्मियों की फोटो ट्रैफिक विभाग के कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी, जिससे अन्य कर्मचारियों को प्रेरणा मिले।
जाम-मुक्ति और सड़क सुरक्षा उपाय
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
बैठक में 15 जगहों को जाममुक्त करने के लिए चिन्हित किया गया है, जिनमें से 6 स्थानों पर जाममुक्ति की जा चुकी है। पुलिस आयुक्त ने दो पहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों पर सीट बेल्ट अनिवार्य करने, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, एलिवेटेड रोड और नेशनल हाईवे पर इंटरसेप्टर की तैनाती जैसे निर्देश दिए।
सोशल मीडिया और जागरूकता अभियान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस आयुक्त ने ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल पर फॉलोअर्स बढ़ाने के आदेश दिए। इसके लिए स्थानीय पुलिस स्कूल और औद्योगिक क्षेत्रों में अभियान चलाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की जाएंगी। ट्रैफिक वालंटियर फोर्स के लिए रिफ्लेक्टर जैकेट और टोपी प्रदान कर जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा।
अवैध कार्यवाही और टोइंग व्यवस्था
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/
बैठक में निर्देश दिए गए कि पेट्रोल पंप के आसपास सभी अवैध कट को बंद किया जाए। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और नगर निगम से मिली टोइंग वेन का संचालन संबंधित विभाग करेंगे और उनके साथ 1 ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं यातायात राजकरन नैय्यर, पुलिस उपायुक्त यातायात त्रिगुण बिसेन, सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक और इंस्पेक्टर मौजूद रहे।

पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि बैठक में दिए गए आदेशों का सख्ताई से पालन करने के निर्देश ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। ऐसा करने से जन सुरक्षा, यातायात सुगमता और अनुशासन का पालन सुनिश्चित होगा।
