मुजफ्फरनगर (शिखर समाचार)। जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों का गहन निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण
फ्लैग मार्च के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की सतर्कता, यातायात व्यवस्था तथा निगरानी प्रणाली की बारीकी से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच सुनिश्चित की जाए।
अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
साथ ही किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे तथा क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ मिश्रा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है और यह संदेश भी गया है कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।
