पुलिस आयुक्त ने किया थाना लोनी का निरिक्षण

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
The Police Commissioner inspected Loni police station IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के पुलिस थानों को हाईटेक बनाने में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ लगे हुए है। रविवार को उन्होंने ग्रामीण जोन के थाना लोनी का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने थाने की साफ सफाई और रजिस्टर चेक किए। इतना ही नहीं मिशन शक्ति केंद्र का रजिस्टर चेक करते हुए प्रभारी को रजिस्टर मेंटेन करने के लिए आदेशित किया। निरिक्षण के दौरान उन्होंने थाना अध्यक्ष को सभी कार्यालय, थाना परिसर व अन्य जगह पर साफ सफाई रखने के आदेश दिए। सीसीटीवी कैमरों को चालू रखते हुए उसकी रिकॉर्डिंग को सेव रखने के आदेश भी दिए गए। पुलिस आयुक्त ने सभी दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के आदेश दिए। इसके अलावा उन्होंने महिला अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के आदेश दिए, जिससे पीड़िता को न्याय दिलाते हुए आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। इसके अतिरिक्त फरियादियों के लिए बैठने व पेयजल की व्यवस्था भी की जाए। वादी संवाद दिवस में पीड़ित को उसके मुकदमे से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान एसीपी सिद्धार्थ गौतम भी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment