बैटरी चोरी करने वाले 3 अभियुक्तों को कौशांबी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
1 Min Read
Kaushambi police arrested three accused involved in battery theft. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
थाना कौशांबी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैटरी चोरी करने वाले तीन अभियुक्तों शहजाद, कन्हैया और शहजादा को अंसल कट से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 2 लिथियम टावर बैटरी, 1 कैपेसीटर, 1 अन्य बैटरी, 30 दोपहिया वाहन बैटरियां, 1 इलेक्ट्रिक तराजू और घटना में प्रयुक्त 1 वाहन बरामद किया। यह गैंग विशेष रूप से रोड किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाता था।

संदिग्ध थ्री व्हीलर से बरामदगी

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अंसल कट के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध थ्री व्हीलर आते हुए दिखाई दिया। जांच में थ्री व्हीलर में बड़ी संख्या में बैटरियां पाई गईं। पूछताछ पर पता चला कि यह सभी बैटरियां चोरी की गई हैं।

आरोपियों की स्वीकारोक्ति

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/noida-sewer-accident-ceo-takes-strict-action/

पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने मेरठ में टावर से ये बैटरियां चोरी की थीं और दोपहिया वाहनों की बैटरी रोड किनारे खड़े वाहनों से चुराई थीं। सभी बैटरियां दिल्ली बेचने के लिए ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a comment