अवैध तमंचों के साथ तस्वीरें वायरल, पुलिस सतर्क, युवकों की तलाश तेज

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Photos with Illegal Firearms Go Viral, Police on Alert, Search for Youths Intensifies IMAGE CREDIT TO REPORTER

नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार) सोशल मीडिया पर दो युवकों की अवैध शस्त्रों के साथ तस्वीरें प्रसारित होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। वायरल सामग्री को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तस्वीरों में दिख रहे युवकों की पहचान कर उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

तमंचों संग सोशल मीडिया पर दहशत का प्रदर्शन: वायरल तस्वीरों के बाद पुलिस जांच में जुटी

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ngt-orders-compliance-report-from-dm-in-builder-case-warning-of-heavy-costs-for-non-compliance-201765894915192.html

जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमंचों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरें सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि तस्वीरों में दिखाई देने वाले युवक थाना क्षेत्र के ग्राम हुर्रांगला निवासी रोबिन कुमार और अश्वनी कुमार हो सकते हैं। हालांकि, पुलिस आधिकारिक पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

पुलिस यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि तस्वीरें वायरल करने के पीछे युवकों की मंशा क्या थी और इसका उद्देश्य किसी प्रकार का डर फैलाना, प्रदर्शन करना या अन्य कोई कारण तो नहीं। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि शस्त्र अवैध हैं या नहीं तथा तस्वीरें कब और कहां ली गई थीं। उधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वायरल तस्वीरें पुरानी हो सकती हैं। इसके बावजूद पुलिस किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं कर रही और युवकों की तलाश के साथ-साथ सोशल मीडिया गतिविधियों की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में तथ्य सामने आने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment