गाजियाबाद (शिखर समाचार)
होली के महापर्व को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने के लिए गाजियाबाद में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जगह-जगह सख्त चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच की जा रही है। इसके अलावा पुलिस फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी कर रही है।
पीस मीटिंग और पुलिस का संदेश
शनिवार को एसीपी कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय की अध्यक्षता में थाना कोतवाली नगर पर पीस मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सम्मानित लोगों से पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। मीटिंग में उन्हें कहा गया कि वे त्योहार के दौरान क्षेत्र में शांति बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। यदि कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें और क्षेत्र का माहौल किसी भी स्थिति में बिगड़ने न दें।
एसीपी ने मीटिंग में स्पष्ट किया कि यदि किसी ने भी कानून और व्यवस्था बिगाड़ते हुए माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
फ्लैग मार्च और सक्रिय निगरानी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/ghaziabad-municipal-corporation-will-spray/
इसके अतिरिक्त एसीपी उपासना पाण्डेय ने थाना कोतवाली नगर पुलिस के साथ क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। फ्लैग मार्च के दौरान एक बार पुनः लोगों से कानून और व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। पीस मीटिंग के दौरान थाना अध्यक्ष कोतवाली नगर सचिन कुमार भी मौजूद रहे।
