शारदा अस्पताल में मरीज सुरक्षा सप्ताह : नवजात और बच्चों की सुरक्षित देखभाल पर खास जोर

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Patient Safety Week at Sharda Hospital IMAGE CREDIT TO HOSPITAL

ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में इस समय पेशेंट सेफ्टी वीक धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन का प्रमुख विषय रखा गया है— “हर नवजात शिशु और हर बच्चे के लिए सुरक्षित स्वास्थ्य सेवा”, जिसके तहत बच्चों की चिकित्सा सुविधाओं में सुरक्षा और गुणवत्ता को और मजबूत करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

मरीजों की सुरक्षा बनी प्राथमिकता

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-gen-z-protest-nepal-indian-couple-got-separated-even-after-meeting-in-nepal-they-survived-after-jumping-from-the-fourth-floor-but-the-story-will-shake-your-soul-24043276.html

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शनी, जागरूकता अभियान और जानकारी सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. राममूर्ति ने बताया कि मरीजों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए समूचे स्टाफ को शपथ दिलाई गई है। इसके साथ ही पैरामेडिकल स्टाफ, चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित उपचार, बेहतर प्रबंधन और मरीजों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए अलग-अलग गतिविधियां चल रही हैं।

मेडिकेशन सेफ्टी पर फोकस

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/international-trade-show-2025-dm/

उन्होंने कहा कि इस विशेष सप्ताह में मेडिकेशन सेफ्टी से जुड़े बिंदुओं, मेडिकेशन ऐप और मरीजों को सुरक्षित दवा सेवन की सही जानकारी देने पर भी जोर दिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि जागरूकता ही वह माध्यम है, जिससे मरीज और स्टाफ दोनों सुरक्षा की दिशा में अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।

अस्पताल परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी और जानकारी सत्रों में मरीजों और उनके परिजनों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। आयोजन का मूल उद्देश्य मरीजों को उनके अधिकारों से परिचित कराना और स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी और सुरक्षा की भावना को गहराई से स्थापित करना है।

Share This Article
Leave a comment