माता पिता ने बेरहमी से पीट पीट कर 6 वर्षीय मासूम बच्ची को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Parents brutally beat 6-year-old girl to death, arrested IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। 6 वर्षीय मासूम बच्ची शिफा की हत्या के आरोप में थाना वेव सिटी पुलिस ने उसके पिता अकरम और सौतेली माँ निशा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने डासना में अपने मकान में बेरहमी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या की सूचना पुलिस को मिली थी और मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जाँच शुरू कर दी थी। जाँच में पुलिस ने पाया की उसके पिता अकरम और सौतेली माँ निशा ने ही उसे बेरहमी से पीटा था और पीट कर ठण्ड में छत पर छोड़ दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके विधिक कार्यवाही की है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बच्ची के नाना जाहिर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें उसने शिफा की हत्या का आरोप उसके माता-पिता पर लगाया था। दोनों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि अकरम की पहली पत्नी से तीन बच्चे है और उसकी पहली पत्नी तराना का इंतकाल लगभग 3 वर्ष पूर्ण हो चुका है। पत्नी के इंतकाल के बाद उसने निशा से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों के बच्चे नहीं हो रहे थे। बच्चे नहीं होने के कारण उन्हें पहली बीवी के तीनों बच्चों से ईर्ष्या होने लगी थी। शिफा खेलते हुए नाली में गिर गई थी और पूरी तरह से गंदी हो गई थी। उसे ऐसी हालत में देखकर दोनों को गुस्सा आ गया और बेहरामी से उसकी पिटाई कर दी थी। पिटाई करने के बाद उसे ठंड में छत पर छोड़ दिया, जिस कारण उसकी मृत्यु हो गई थी।

Share This Article
Leave a comment