पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता सिमरन शर्मा का मोदीनगर में भव्य स्वागत, मिली पंचायत राज अधिकारी की नियुक्ति

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Paralympic bronze medalist Simran Sharma receives a grand welcome in Modinagar and is appointed as a Panchayat Raj officer. IMAGE CREDIT TO सिमरन शर्मा

मोदीनगर (शिखर समाचार)।

पैरालंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली मोदीनगर की बेटी सिमरन शर्मा को मुख्यमंत्री की ओर से जिला पंचायत राज अधिकारी का नियुक्ति पत्र मिलने पर बुधवार को उनके मोदीनगर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।

खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पुरस्कार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/

सिमरन शर्मा ने पैरालंपिक के अलावा एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए हैं। पैरालंपिक खेलों में उन्होंने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया था। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें पंचायत राज अधिकारी का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया है।

सिमरन के पति गजेंद्र सिंह सेना में कार्यरत हैं। सिमरन अपने पति के साथ जैसे ही मोदीनगर पहुंचीं, नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

सिमरन का लक्ष्य और प्रतिबद्धता

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/

सिमरन शर्मा ने कहा कि वह अपनी नौकरी की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने के साथ-साथ खेलों पर भी पूरा ध्यान केंद्रित रखेंगी। उनका लक्ष्य आगामी पैरालंपिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतना है।

जिला पंचायत राज अधिकारी का नियुक्ति पत्र मिलने पर सांसद राजकुमार सांगवान, विधायक मंजू सिवाच और पालिका अध्यक्ष विनोद वैशाली सहित नगर के अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Leave a comment