नगीना/बिजनौर (शिखर समाचार)।
थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर हट्टी में आबादी के बीच से होकर बह रही नहर के पास गुलदार का नर-मादा जोड़ा दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाने की मांग की है।
नहर किनारे दिखाई दिया गुलदार का जोड़ा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/
बताया जाता है कि गांव के पास नहर किनारे देर रात ग्रामीणों ने गुलदार के जोड़े को आपस में मस्ती करते और गुर्राने की तेज आवाजें निकालते हुए देखा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने-अपने घरों की छतों पर चढ़ गए। वहां से देखने पर गुलदार का जोड़ा नहर किनारे घूमता दिखाई दिया।
यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।
भीड़ देखकर भागे गुलदार, एक पेड़ पर चढ़ा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-respect-for-womens-power-is-foundation/
कुछ ही देर में गांव के कई युवक और बुजुर्ग मौके पर पहुंच गए। गांव के पास नहर किनारे गुलदार दिखाई देने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गई और बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए।
लोगों की भीड़ देखकर एक गुलदार जंगल की ओर भाग गया, जबकि दूसरा पास में खड़े एक पेड़ पर चढ़ गया। बाद में वह भी पेड़ से छलांग लगाकर पास के गन्ने के खेतों की ओर भाग गया।
ग्रामीणों ने वन विभाग से लगवाने की मांग की पिंजरा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/class-iv-employees-to-wear-uniforms/
गांव के आसपास लगातार गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते वन विभाग ने उचित कदम नहीं उठाया तो किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दे दी है। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की आबादी के आसपास घूम रहे गुलदारों को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरा लगाया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को भय के माहौल से राहत मिल सके।
