गाजियाबाद (शिखर समाचार) मोहन नगर स्थित आईटीएस (यूजी कैंपस) में आज का दिन नवप्रवेशी छात्रों के लिए बेहद खास रहा। मंगलवार 9 सितम्बर 2025 को स्नातक परिसर में बीबीए के 30वें और बीसीए के 29वें बैच का तीन दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम प्रारम्भ-2025 बड़े ही उत्साह और भव्य आयोजन के बीच आरम्भ हुआ। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत को यादगार बनाने के लिए हुए इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
सपनों को साकार करने का मंत्र
इस अवसर पर आईटीएस के वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा ने छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य तय कर उसे पाने के लिए निरंतर प्रयास करना ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों से अपील की कि वे खुद पर विश्वास रखें और डिस्ट्रेक्शंस से दूर रहकर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में बढ़ते रहें।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस के श्रीवास्तव सेवानिवृत्त आईएएस चेयरमैन स्टैंडिंग कमेटी स्टेट इलेक्शन कमिश्नर्स, दिल्ली ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी सबसे पहले स्वयं को पहचाने, जिम्मेदारी से कार्य करें और अपने भविष्य की स्पष्ट योजना बनाकर फोकस्ड होकर आगे बढ़ें।
सफलता की कुंजी: डॉ. सिंधु भास्कर ने छात्रों को दी आत्मविश्वास
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/women-protest-due-to-waterlogging/
गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद डॉ. सिंधु भास्कर चेयरमैन एंड फाउंडर ईएसटी ग्रुप कैंब्रिज इनोवेशन सेंटर एमआईटी, बोस्टन यूएसए एवं फोर्ब्स काउंसिल मेम्बर ने छात्रों को आत्मविश्वास, आत्मअनुशासन, सकारात्मक सोच और भाषा व अभिव्यक्ति पर पकड़ को जीवन में सफलता की कुंजी बताया।
वहीं कीनोट स्पीकर पंकज कुमार पटोदी हेड ऑफ सप्लाई चेन मैनेजमेंट गोडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड और डॉ. आर.पी. त्रिपाठी सीनियर टेक्निकल कंसलटेंट, एआईसीटीई एवं भारतीय योग संस्थान के जिला संयोजक ने युवाओं को समझाया कि आज के समय में स्मार्ट मेहनत, प्रोएक्टिव एप्रोच और लगन ही वह रास्ता है जिससे न केवल स्वयं का बल्कि परिवार, समाज और देश का नाम रोशन किया जा सकता है।
आत्मविश्वास और संकल्प से संवारें भविष्य
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-honor-of-dr-k-n-modi-university/
आईटीएस स्नातक परिसर के निदेशक प्रो. (डॉ.) सुनील कुमार पांडेय ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए छात्रों को भरोसा दिलाया कि बदलते समय की चुनौतियों के बीच भी यदि वे आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ें तो सफलता निश्चित है। उपप्रधानाचार्या डॉ. नैन्सी शर्मा ने तीन दिन चलने वाले इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए नवागंतुकों को भविष्य की राह पर सतत आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में छात्रों का परिचय संकाय सदस्यों से कराया गया। वहीं दोपहर बाद आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया। बड़ी संख्या में छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष बना दिया।
