महामना मालवीय एवं प्रधानमंत्री वाजपेयी जयंती पर श्रद्धा और सम्मान का आयोजन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Organization of reverence and honor on the birth anniversary of Mahamana Malviya and Prime Minister Vajpayee IMAGE CREDIT TO REPORTER

मुरादनगर (शिखर समाचार) अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में भारतरत्न महामना पं. मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को मदन मोहन मालवीय पब्लिक स्कूल में श्रद्धा, भक्ति और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

महामना और अटल बिहारी वाजपेयी: राष्ट्र सेवा और प्रेरणा के अटल स्तंभ

READ ALSO:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/uttar-pradesh-ghaziabad-namo-bharat-private-video-leak-police-investigation-136755945.html

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि महामना मालवीय एवं पं. अटल बिहारी वाजपेयी का जीवन राष्ट्र सेवा, शिक्षा, संस्कार और सुशासन का प्रेरक स्त्रोत है। उन्होंने बताया कि महामना ने शिक्षा के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया, वहीं अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी दूरदर्शिता, सरलता और राष्ट्रहित की नीतियों से भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के लिए समर्पित होकर कार्य करें।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के रविकांत शर्मा ने कहा कि महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य केवल स्मरण करना नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर समाज को आगे बढ़ाने में इन दोनों विभूतियों का योगदान अमूल्य और अविस्मरणीय है।

महापुरुषों के आदर्शों से राष्ट्र को नई दिशा देने का संदेश

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/investigators-should-collect-evidence/

परशुराम सेवा दल के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने पं. मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री पं. अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इन महापुरुषों ने अपने विचारों और कर्मों से राष्ट्र को नई दिशा दी। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया।

पूर्व मंत्री मुकुल उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेन्द्र शर्मा मुन्नी, बार एसोसिएशन गाजियाबाद के अध्यक्ष ब्रह्मदेव त्यागी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार साझा किए।

समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद से कार्यक्रम बना प्रेरणा का उत्सव

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/grand-padyatra-of-ascetic-saints-of-vrindavan/

कार्यक्रम में अतिथियों और थानाध्यक्ष अंकित कुमार का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया। समाज सेवा में योगदान देने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही, जरूरतमंद बच्चियों को सिलाई मशीन, कम्बल और अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर राकेश शर्मा, बॉबी पंडित, मनोज शर्मा, विजय गौड़, भाजपा नेता मनोज शर्मा, यश शर्मा, यति शर्मा, सतीश शर्मा, सचिन शर्मा, सोमदत्त शर्मा, शिवशंकर शर्मा, राकेश शर्मा, प्रमोद कौशिक सहित अन्य संगठन पदाधिकारी, शिक्षक, छात्र एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment