ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। ज़ेवर विधानसभा के ज़ेवर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने सहभागिता कर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया और संगठन की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यकर्ताओं को विचारधारा से जोड़ने का अभियान
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय का सिद्धांत भारतीय जनता पार्टी की मूल प्रेरणा है, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण महाअभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और जनसेवा के संकल्प से और अधिक सशक्त बनाना है, ताकि वे समाज के बीच प्रभावी रूप से कार्य कर सकें।
जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mla-organizes-sports-competition-at-noida/
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाकर राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान दें।
समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/mla-organizes-sports-competition-at-noida/
धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि समर्पित, अनुशासित और जागरूक कार्यकर्ता ही किसी भी संगठन की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और प्रशिक्षण अभियान से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय रावत, भीम सिंह छौंकर, बॉबी शर्मा, सतपाल तालान, विजेन्द्र तालान, विकास चौधरी, रोहित अग्रवाल, रोहित छौंकर, वेदप्रकाश अग्रवाल, चंद्रमणि भारद्वाज, मोनू गर्ग, विकास राणा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
