ऑपरेशन प्रहार : अवैध चरस के साथ 2 अभियुक्तों को वेव सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Wave City Police arrested two accused with illegal charas. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए Ghaziabad में पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत थाना वेव सिटी पुलिस ने मेरठ एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान लाल कुआँ पुल के नीचे से 5 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत संयुक्त कार्रवाई

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ncr-ghaziabad-news-yamuna-river-rise-threatens-loni-villages-and-crops-submerged-24019250.html

एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना वेव सिटी पुलिस और मेरठ एएनटीएफ ऑपरेशनल यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान लाल कुआँ पुल के नीचे से अभियुक्त रहीस मलिक और राजू यादव को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5 किलोग्राम अवैध चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नेपाल से लाकर दिल्ली-एनसीआर में होती थी सप्लाई

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि राजू यादव Nepal का रहने वाला है और वह नेपाल से अवैध चरस लाकर रहीस मलिक को देता था। इसके बाद रहीस मलिक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर इस चरस को Delhi NCR में महंगे दामों पर सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार इस बार भी राजू यादव नेपाल से चरस लेकर रहीस मलिक को देने के लिए आया था, लेकिन चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment