गाजियाबाद (शिखर समाचार)। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना विजय नगर क्षेत्र में बने हुए नशा मुक्ति केंद्रों का पुलिस ने निरीक्षण किया। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी के नेतृत्व में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष विजयनगर धर्मपाल सिंह भी मौजूद रहे। पुलिस ने निरीक्षण के दौरान नशा मुक्ति केंद्रों के अंदर सभी व्यवस्थाओं की जांच की और रजिस्टर को चेक करते हुए उसे मेंटेन करने के आदेश दिए।
नशा मुक्ति केंद्रों पर सख़्ती: नियमों के पालन और मरीजों के सम्मानजनक इलाज के सख्त निर्देश
एसीपी ने सभी को निर्देशित किया कि सरकारी गाइडलाइंस का पूरी तरह पालन किया जाए, किसी भी स्थिति में नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाए। नशा मुक्ति केंद्र के अंदर भर्ती मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें खाने के लिए भी अच्छा भोजन दिया जाए। एसीपी रितेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नशा मुक्ति केन्द्र का निरीक्षक पुलिस द्वारा लगातार किया जाता है। थाना विजयनगर क्षेत्र में बने हुए नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के द्वारा नियमों का पालन करने के आदेश संचालकों को दिए गए है।
