ऑपरेशन प्रहार : पुलिस ने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Prahar: Police conducted awareness drives to keep people away from drugs. IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)।

ऑपरेशन प्रहार के तहत गाजियाबाद पुलिस लगातार मादक पदार्थ की तस्करी और बिक्री करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। लोगों को नशे से दूर रखने के लिए पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया हुआ है और क्राइम के ग्राफ को कम करने के लिए नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है।

स्कूल और सड़कों पर जागरूकता अभियान

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

अभियान के तहत पुलिस ने स्कूलों से लेकर सड़कों तक जागरूकता अभियान चलाकर नशे से दूरी बनाए रखने की अपील की। इसके अलावा, घंटाघर रामनगर ग्राउंड में एसीपी उपासना पाण्डेय के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को नशे के दुष्प्रभाव बताए गए और उससे दूर रहने की सलाह दी गई। गाजियाबाद के सभी थाना क्षेत्रों में भी बड़े स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया गया।

पंपलेट और पोस्टर से संदेश का प्रसार

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

अभियान को प्रभावी बनाने के लिए पंपलेट वितरित किए गए और विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन प्रहार के पोस्टर लगवाए गए। ग्रामीण जोन के थाना अंकुर विहार क्षेत्र में सहायक पुलिस आयुक्त ज्ञान प्रकाश राय, प्रभारी निरीक्षक, प्रभारी ऑपरेशन प्रहार और चौकी डाबर तालाब की टीम ने बुद्ध सिंह इंटर कॉलेज, बुद्ध नगर डाबर तलाब में विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव और अवैध असलाह से होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी दी।

नागरिकों से सहयोग और हेल्पलाइन जानकारी

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/dr-vineet-utpals-book-on-social-media/

पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा या अपराध होने की स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9643200225, 9643327920, 9643326220, 8178522624 पर सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा क्योंकि आप हमारे “आंख और कान” हैं।

इस अभियान के माध्यम से पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण बल्कि समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने की दिशा में भी सक्रिय कदम उठा रही है।

Share This Article
Leave a comment