गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महानगर गाजियाबाद में नशा खोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस लगातार संदिग्ध स्थान पर ताबिश देकर अवैध कारोबार करने वालों को गिरफ्तार कर रही है। थाना नंदग्राम क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर ऐसे ही नशे का कारोबार करने वाले गिरोह के स्थान पर छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने 4750 ग्राम अवैध गांजा, 59 लाख 16 हाजत 180 रुपए और 12 मोबाइल बरामद किए। संवाददाता सम्मेलन में एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस आयुक्त के आदेश पर ऑपरेशन प्रहार चलाया गया है। अभियान के तहत पुलिस टीम लगातार अपने-अपने क्षेत्र में पुराने क्रिमिनल को चिन्हित करते हुए कार्यवाही कर रही है।
30 फुटा रोड पर अवैध गांजा कारोबार बेनकाब, चार गिरफ्तार
डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि थाना ग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि 30 फुटा रोड पर अवैध गांजे का कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमों के मौके पर पहुंची और कार्यवाही शुरू की। कार्यवाही के दौरान ब्रजराज, लल्ला भाई, सोना और गीता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि इनके पास गांजे की सप्लाई आने के बाद यह उसे छोटे-छोटे पैकेट में पैक किया करते थे। पैकेट में पैक करने के बाद राहगीरों को बेच दिया करते थे।
