गाजियाबाद (शिखर समाचार)
दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पुलिस ने अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की। थाना कौशाम्बी पुलिस ने 1 अभियुक्त खुशी लाल को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 1 किलो 720 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियुक्त को सेक्टर-4, वैशाली से गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह दिल्ली से गांजा लाकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बांधकर राहगीरों को बेचता था। बरामद गांजा भी दिल्ली से ही लाया गया था।
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 1.72 किलो गांजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसका अपराधी इतिहास भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और ऐसे अभियुक्तों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
