ऑपरेशन लंगड़ा : वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार, 1 के पैर में लगी गोली

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Operation Langda: Wave City police arrested two robbers in an encounter, with one of them sustaining a gunshot wound to the leg IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना वेव सिटी पुलिस ने मुठभेड़ में 2 अभियुक्त अनुज और रफीक को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में अनुज को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन दोनों के कब्जे से 2 तमन्चा 315 बोर, 2 खोखा कारतूस, 3 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 1 मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर बिना नंबर प्लेट, एक कटर और बिजली का तार बरामद किया। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि दूधिया पीपल से भूडगढी वाले रास्ते पर नाले के पास आने जाने वाले वाहनों की थाना वेव सिटी पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी तभी रास्ते में एक बाइक सवार दो व्यक्तियों को दो कट्टों के साथ आता हुआ देखकर रुकने का इशारा किया गया लेकिन वह मोटरसाइकिल को पीछे मोड़कर भागने लगे और उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई।

दिल्ली एनसीआर में वाहन और लूट की वारदातों के मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पुलिस फायरिंग में एक घायल

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/delhi-ncr-haryana/ghaziabad/ghaziabad-christ-university-student-protest-due-to-no-holiday-on-chhath-or-any-hindu-festival/2978743

पुलिस को अपनी तरफ आता हुआ देखकर दोनों बदमाश खेतों की तरफ भागने लगे और पुलिस टीम फायर कर दिया। पुलिस टीम ने फायर किया तो इसमें से एक व्यक्ति के पैर में गोली लग गई और दूसरे व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अनुज और रफीक के रूप में हुई। अनुज के खिलाफ 11 और रफीक के खिलाफ 9 मुकदमें दर्ज है, जिसमें से ज्यादातर मुकदमे लूट व हत्या के प्रयास के है। पुलिस पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों मिलकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में जगह- जगह मोटरसाइकिल व स्कूटी बदल कर वाहन चोरी करते। इसके अलावा बिजली का सामान व तार चोरी और लूट की घटना को अंजाम देते।

WhatsApp Image 2025 10 28 at 8.53.45 PM
Share This Article
Leave a comment