मोदीनगर (शिखर समाचार)। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में बृहस्पतिवार देर शाम बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य और विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली के चलते दिल्ली मेरठ मार्ग पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे और यातायात को सुचारू बनाए रखने के प्रयास जारी रहे।
रैली का मार्ग और आयोजन स्थल
रैली मोदी मंदिर से प्रारंभ होकर दिल्ली मेरठ मार्ग से गुजरती हुई बस स्टैंड तक पहुंची। इसके बाद रैली मुख्य मार्ग पर राज चौक, कपड़ा मिल होते हुए गोविंदपुरी स्थित अग्रसेन की प्रतिमा पर संपन्न हुई।
धार्मिक झांकियां और भक्तिमय माहौल
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
रैली में श्रीराम मंदिर की भव्य झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। इसके अलावा भगवान श्रीराम और हनुमान की सुंदर झांकियों सहित अनेक धार्मिक झांकियां शामिल रहीं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।
युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
रैली के दौरान बजरंग दल के युवा कार्यकर्ता हाथों में फरसा, तलवार और भगवा ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक नृत्य करते नजर आए। पूरे मार्ग पर भक्तिमय माहौल बना रहा और जय श्रीराम के उद्घोष से क्षेत्र गूंजता रहा। मुख्य मार्ग के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा रही, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
