गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मसूरी पुलिस ने एक ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है, जो ऑन डिमांड दोपहिया वाहन चोरी करते था। पकड़े गया चोर अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस ने वाहन चोरी के आरोप में सलमान को गिरफ्तार किया है, वहीं उसका साथी शारिक अभी फरार है। यह दोनों मिलकर दो पहिया वाहन को चोरी किया करते थे। यह दोनों किसी भी दोपहिया को चोरी करने से पहले उसकी रेकी किया करते थे और मौका देखकर दोपहिया वाहन चोरी करके मौके से फरार हो जाते थे। वही यह दोनों मिलकर दोपहिया वाहनों के पार्ट्स को भी बेचा करते थे। सलमान पर मसूरी इलाके में लगभग 8 चोरी के मुकदमे दर्ज है और सलमान के ऊपर गैंगस्टर का मुकदमा भी दर्ज है। वहीं पुलिस इनके अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। एसीपी मसूरी लिपि नगायच ने बताया की सूचना मिलते ही इस वाहन चोरी करने वाले गैंग के इस सदस्य को रफ्तार किया गया। यह गैंग अंतर राज्य लेवल पर वाहन चोरी किया करता है। पकड़े गए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास निकलते हुए गैंग के अन्य सदस्यों को चिन्हित किया जा रहा है।
