गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मुरादनगर पुलिस ने मुठभेड़ में वकील की हत्या के आरोपी गुलहसन को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में गुलहसन को गोली लगी और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिन्दा कारतूस व आलाकत्ल 1 चाकू बरामद किया। खास बात यह है कि झगडे का बदला लेने के लिए हत्या को अंजाम दिए गया था।
भोवापुर रोड पर वांछित अपराधी गिरफ्तार: वकील हत्याकांड का मुख्य आरोपी घायल
एसीपी अमित सक्सेना ने बताया कि थाना मुरादनगर पुलिस भोवापुर रोड के पास चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि हत्या के मुकदमे में वांछित गुलहसन भोवापुर रोड की तरफ आ रहा है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जंगल में जब उसे रुकने का इशारा किया तो भागने लगा और गिर गया। पुलिस से खुद को घिरता देख फायर कर दिया। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि बीती 27 दिसंबर 2025 को उसने वकील की हत्या की थी क्योंकि 6 महीने पहले उसका उससे झगड़े हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि गुलहसन पर 4 मुकदमे विभिन्न धारा में दर्ज है, वहीं इसका अन्य अपराधीक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
