अवैध विज्ञापन होर्डिंग को हटाने के लिए नगर निगम ने चलाया विशेष अभियान

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
The Municipal Corporation launched a special drive to remove illegal advertising hoardings IMAGE CREDIT TO NAGAR NIGAM

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम ने अवैध विज्ञापन होर्डिंग को हटाने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम टीमों ने अवैध रूप से लगे हुए होर्डिंग, बैनर व पोस्टर हटाए। बंजारों के अलावा सरकारी संस्थाओं के बाहर भी लगे हुए अवैध होर्डिंग को भी हटाया गया।प्रभारी विज्ञापन डॉ. अनुज कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिदिन रोस्टर के तहत अवैध विज्ञापन के विरुद्ध निगम की टीम कार्यवाही कर रही है, जिसमें न केवल अवैध विज्ञापन को हटाया जा रहा है बल्कि अवैध रूप से विज्ञापन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए योजना भी बनाई जा रही है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम की टीम समस्त जोन में अवैध विज्ञापन हटाने की कार्य कर रही है। शहर वासियों से भी शहर की स्वच्छता और सुंदरता को बनाए रखने के लिए अवैध विज्ञापन नहीं लगने देने की अपील भी की जा रही है। प्रभारी विज्ञापन को चल रहे कार्यों की मॉनिटरिंग बढ़ाने के लिए निर्देश देते हुए प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए है। उन्होंने बताया कि अवैध विज्ञापन करने वालों पर जुर्माना लगाने के लिए भी योजना बनाई जा रही है, जिसमें अवैध विज्ञापन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाना प्रारंभ किया जाएगा। अभी विज्ञापन विभाग अवैध विज्ञापनकर्ताओं को नोटिस जारी कर रहा है।

Share This Article
Leave a comment