गाजियाबाद (शिखर समाचार)। नगर निगम मुख्यालय पर बुधवार को मेयर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की अध्यक्षता में कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान प्रवीण चौधरी को नगर निगम का कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष पद के लिए विनील दत्त ने भी आवेदन किया था, जिन्होंने बाद में अपना नाम वापस ले लिया और प्रवीण चौधरी निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चुने गए। इसी कड़ी में नगर निगम मुख्यालय पर सुबह लगभग 11 बजे कार्यकारिणी बैठक शुरू हुई। बैठक में सबसे पहले कार्यकारिणी उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव किया गया। पद के लिए प्रवीण चौधरी और विनील दत्त ने आवेदन किया था। चुनाव की प्रक्रिया शुरू होते ही प्रवीण चौधरी ने अपने आवेदन वापस ले लिया था लेकिन उनका आवेदन स्वीकार किया गया। इतना ही नहीं उनका आवेदन स्वीकार होते ही विनील दत्त ने अपना आवेदन वापस ले लिया और प्रवीण चौधरी को निर्विरोध कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनाया गया। चुनाव पूर्ण होने के बाद बैठक शुरू की गई, जिसमें शहर के मुद्दों पर चर्चा की गई। इसके अलावा बैठक में प्रदूषण को कम करने के लिए सभी से सहयोग करने की अपील की गई। बैठक के दौरान नगर निगम के सभी पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे।

