कांग्रेस सांसद के विवादित बयान पर भड़के किसान, शहीद भगत सिंह की तुलना हमास आतंकी से करने पर जताया आक्रोश

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Congress MP's Controversial Statement Angers Farmers, Outrage Over Comparing Shaheed Bhagat Singh to Hamas Terrorists IMAGE CREDIT TO REPORTER

हापुड़ (शिखर समाचार)
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद द्वारा शहीदे-ए-आज़म भगत सिंह की तुलना हमास आतंकी से किए जाने वाले बयान ने सियासी गलियारों के साथ-साथ किसान संगठनों में भी उबाल ला दिया है। तराई किसान यूनियन ने सांसद के बयान को देश की अस्मिता पर चोट बताते हुए इसे राष्ट्रीय अपमान करार दिया। संगठन के प्रतिनिधियों ने सीओ अनिता चौहान को ज्ञापन सौंपते हुए सांसद के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

भगत सिंह की शहादत: देशभक्ति का अपमान नहीं, बलिदानियों का अपमान है

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-will-create-awareness-among-2-lakh-people-in-30-days-136311449.html

तराई किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सरदार भगत सिंह और मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने कहा कि भगत सिंह वह नाम हैं जिन्होंने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया। उनकी तुलना किसी आतंकी संगठन के सदस्य से करना न केवल देशभक्ति का अपमान है बल्कि उन तमाम बलिदानियों की आत्मा को भी ठेस पहुंचाने वाला है जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

सरकार को अल्टीमेटम: भगत सिंह के अपमान पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरेगा किसान यूनियन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/add-cp-ips-keshav-kumar-chaudhary-briefed-abs-college-students/

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस बयान पर ठोस कदम नहीं उठाए तो तराई किसान यूनियन सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी। किसानों ने कहा कि आज़ादी के नायकों के सम्मान से कोई भी खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहीद भगत सिंह केवल एक नाम नहीं, बल्कि वह विचार हैं जो हर भारतीय के दिल में बसते हैं। ऐसे महापुरुष की तुलना किसी आतंकी संगठन से करना लोकतंत्र और देशभक्ति दोनों का अपमान है। किसान यूनियन ने मांग की है कि सरकार इस मामले में तुरंत संज्ञान ले और सांसद के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करे, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति राष्ट्रनायकों का अपमान करने की हिमाकत न कर सके।

Share This Article
Leave a comment