ITS Dental College में फुल माउथ रिहैबिलिटेशन पर विशेष कार्यशाला, देशभर से आए 175 से अधिक प्रतिभागी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Special Workshop on Full Mouth Rehabilitation Held at ITS Dental College IMAGE CREDIT TO ITS

मुरादनगर (शिखर समाचार) दंत चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अग्रणी पहचान रखने वाले आईटीएस डेंटल कॉलेज के प्रोस्थोडोंटिक्स एंड क्राउन एंड ब्रिज विभाग की ओर से बुधवार को फुल माउथ रिहैबिलिटेशन’ विषयक एक दिवसीय सीडीई और कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों से 175 से अधिक बी.डी.एस. और एम.डी.एस. विद्यार्थी, साथ ही सभी दंत विभागों के अनुभवी चिकित्सक शामिल हुए।

परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुई कार्यशाला

ALSO READhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/police-administrations-foot-and-bike-rally-in-ghaziabad-135668327.html

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रोस्थोडोंटिक्स विशेषज्ञ डॉ. दिविज खुल्लर, ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर.पी. चड्ढा तथा वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. दिविज ने कार्यशाला में वर्टिकल डाइमेंशन का मूल्यांकन, डि-प्रोग्रामिंग की आधुनिक विधियां, सेंटरिक रिलेशन की सटीक पहचान, ऑक्लूसल प्लेन की सही स्थापना, फेसबो ट्रांसफर, लूसिया जिग निर्माण एवं आर्टिकुलेटर प्रोग्रामिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन जानकारी साझा की।

डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी सहित वरिष्ठ अधिकारी एवं दंत चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/government-schemes-metro-college/

लाइव डेमोंस्ट्रेशन और हैंड्स-ऑन सत्र में प्रतिभागियों को इन तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान किया गया, जिससे सिद्धांत और व्यवहार का सटीक समन्वय स्थापित हो सका। उल्लेखनीय है कि डॉ. दिविज खुल्लर अब तक 54 फुल माउथ रिहैबिलिटेशन केस सफलतापूर्वक पूर्ण कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं, जो इस क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. देवी चरण शेट्टी के साथ सभी डीन, विभागाध्यक्ष और दंत चिकित्सक मौजूद रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया और इस आयोजन को ज्ञानवर्धक एवं यादगार बनाने में योगदान दिया।

Share This Article
Leave a comment