सहारनपुर (शिखर समाचार)।
जनपद की थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने पेपर फैक्ट्री में हुई बड़ी चोरी का सफल खुलासा करते हुए पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी गई 47 बिजली मोटर सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपियों के पास से अवैध तमंचे और कारतूस भी मिले हैं।
फैक्ट्री चोरी का मामला और जांच
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/major-action-ghaziabad-development-authority-2/
पुलिस के अनुसार 19 मार्च को गणेश पेपर इंडस्ट्री, सतपुरा के प्रबंधक द्वारा फैक्ट्री से 47 बिजली मोटर चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया और जांच शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तालिब पुत्र जरीफ निवासी शाहपुर भगवानपुर, मोहसीन पुत्र इकबाल निवासी ग्राम कुरड़ीखेड़ा बिहारीगढ़, जमील पुत्र शरीफ निवासी ग्राम सिसोना भगवानपुर हरिद्वार, वसीम पुत्र जरीफ निवासी मंगलौर हरिद्वार तथा परवेज पुत्र याकूब निवासी चोली शाहब्बुद्दीन भगवानपुर हरिद्वार के रूप में हुई है।
चोरी का माल और अवैध हथियार बरामद
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 बिजली मोटर, एक छोटा हाथी (टाटा ऐस), एक मोटरसाइकिल, तीन अवैध तमंचे, पांच जिंदा कारतूस तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
पूछताछ में हुआ खुलासा
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व फैक्ट्री से मोटर चोरी कर जंगल में छिपा दी थी और बाद में उसे बेचने की योजना बनाई थी। घटना वाले दिन आरोपी दोबारा चोरी के इरादे से फैक्ट्री पहुंचे, लेकिन चौकीदार के जाग जाने के कारण वारदात को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद वे पहले से छिपाए गए माल को बेचने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।
