फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला माँ सतनाम का शव, बेटे ने 13 वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
Mother Satnam’s body was found in a flat under suspicious circumstances; her son died by suicide after jumping from the 13th floor. IMAGE CREDIT TO रिपोर्टर

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे -9 पर बनी हुई महागुन पुरम सोसायटी के अंदर 42 वर्षीय राजवीर ने 13 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं उसकी 70 वर्षीय माँ सतनाम का शव सोसायटी के विनायक टावर के फ्लैट नंबर – 28 के अंदर बैड पर मिला। राजवीर के आत्महत्या की सूचना मिलते ही मौके पर सोसायटी के लोगों का जमावड़ा लग गया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर, राजवीर को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने उसके फ्लैट की

ALSO READ:https://www.aajtak.in/uttar-pradesh/story/ghaziabad-bank-guard-shoots-dead-manager-in-loni-over-leave-dispute-lclam-rpti-2497998-2026-03-16

इसके बाद पुलिस ने उसके फ्लैट की छानबीन शुरू की तो फ्लैट के अंदर बैड पर एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान राजवीर की माँ सतनाम के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माँ की मौत का कारण साफ हो पाएगा। मिली जानकारी के अनुसार राजवीर और उसकी माता सतनाम फ्लैट नंबर-28 में रहा करते थे। राजवीर के पिता और भाई का पहले ही देहांत हो चुका है। राजवीर एस्ट्रोलॉजर का काम किया करते थे और पिछले 4 महीना से बेरोजगार थे। इसके अतिरिक्त वह और उनकी पत्नी अलग रहा करते थे।

राजवीर का एक बेटा भी है

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/gardener-shoots-bank-manager-dead/

राजवीर का एक बेटा भी है, जो इस समय स्कूल में पढ़ रहा है और उनकी पत्नी के पास क्रॉसिंग रिपब्लिक में ही रहता है। एसीपी कवि नगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि डायल 112 पर सुसाइड की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और पुलिस ने राजवीर को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह अपनी माँ के साथ विनायक टावर के ग्राउंड फ्लोर पर रहता था। फ्लैट की छानबीन में उसकी माँ का शव भी बैड पर मिला है। प्राथमिक जांच में प्रतीत हो रहा है कि माँ का शव दो दिन से बैड पर पड़ा हुआ था और शरीर पर कोई घाव के निशान भी नहीं है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। माँ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उनकी मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article
Leave a comment