गाजियाबाद (शिखर समाचार)। थाना मोदीनगर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर राहुल चौधरी उर्फ राहुल जाट पर नकाबपोश बदमाश ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में राहुल को कई गोलियां लगीं, लेकिन वह खुद अपनी गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुंचा, जहां गंभीर हालत में उसका इलाज जारी है।
सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि राहुल कुछ सामान लेकर अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठता है। तभी एक नकाबपोश व्यक्ति उसकी गाड़ी के पास पहुंचता है और अचानक उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देता है। हमले के दौरान ही राहुल किसी तरह गाड़ी लेकर मौके से निकल जाता है।
कई आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/
भास्कर वर्मा के अनुसार, राहुल चौधरी उर्फ राहुल जाट के खिलाफ थाना मोदीनगर में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह राजनगर में रह रहा था और मोदीनगर अपने साथियों से मिलने आया था।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
पुलिस के मुताबिक, राहुल एक ढाबे से सामान लेकर अपनी गाड़ी में बैठ रहा था, तभी हमलावर पैदल पहुंचा और गोलीबारी शुरू कर दी। घायल राहुल खुद गाड़ी चलाकर संजयनगर स्थित अस्पताल पहुंचा। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हमलावर की पहचान करने में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। राहुल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।

