मिशन शक्ति अभियान 5 : पुलिस आयुक्त ने टीम के साथ की समीक्षा गोष्ठी

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mission Shakti Campaign 5: Police Commissioner conducted a review meeting with the team IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महिला सुरक्षा को मजबूत करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति अभियान के फेस 5 की शुरुआत की थी। गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मिशन शक्ति टीम के द्वारा किए जा रहे कार्यों की रविवार को पुलिस लाइन गाजियाबाद में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान पुलिस आयुक्त ने उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को महिला संबंधित अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला शिकायतकर्ताओं के साथ संवेदनशील व मृदुल व्यवहार करते हुए सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए प्रोत्साहित किया। मिशन शक्ति अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्थल सहित अन्य जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को जागरूक किया जाए। सभी थानों पर बनाए गए मिशन शक्ति केंद्र पर महिलाओं की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उसका जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए और आवश्यकता अनुसार उन्हें परामर्श भी दिया जाए। समीक्षा गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध/मुख्यालय केशव कुमार चौधरी, सहायक पुलिस आयुक्त महिला अपराध सलोनी अग्रवाल और मिशन शक्ति केंद्र के प्रभारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी और सभी सर्किल के सहायक पुलिस आयुक्त वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

WhatsApp Image 2025 11 08 at 7.45.07 PM
Share This Article
Leave a comment