मिशन शक्ति 5 : पुलिस आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर महिला बाइक रैली को किया रवाना

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mission Shakti 5: Police Commissioner Flags Off Women’s Bike Rally IMAGE CREDIT TO POLICE

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिशन शक्ति के 5 चरण का शुभारंभ किया था, जिससे महिला सुरक्षा को मजबूत करते हुए उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा सके। मुख्यमंत्री के मिशन शक्ति को परवान चढ़ाने के लिए गाजियाबाद में महिला पुलिसकर्मियों ने एक भव्य बाइक रैली निकाली, जिसका शुभारंभ खुद पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने हरी झंडी दिखा कर किया। बाइक रैली की शुरुआत पुलिस लाइन से की गई। बाइक रैली पुलिस लाइन से निकलने के बाद पुराने बस अड्डे, चौधरी मोड़, हापुड़ मोड़ हुए उधम स्थल लाइन पर समाप्त हुई। पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ ने बताया कि महिला सुरक्षा को लेकर पहले से ही गाजियाबाद में काम किया जा रहा है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों और बाजारों में पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

मिशन शक्ति बाइक रैली: महिला सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी और जागरूकता का संदेश

ALSO READ:https://www.livehindustan.com/ncr/ghaziabad/story-ghazibad-basic-health-workers-association-elections-result-announced-201758461232344.html

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरुक करने के लिए पुलिस लाइन से बाइक रैली का आयोजन किया गया। बाइक रैली के माध्यम से महिला पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने रैली निकाल कर सभी को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं समाज में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण के निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस विभाग में काम करने वाली महिला अधिकारियों व महिला पुलिसकर्मियों को सक्रिय भागीदारी के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। रैली का मुख्य उद्देश्य था कि महिला अब सुरक्षा की अपेक्षा नहीं करती है बल्कि सुरक्षा की गारंटी भी देती है। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार, डीसीपी नगर धवल जायसवाल, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद है।

Share This Article
Leave a comment