गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने के लिए राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाये जाने हेतु सभी अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करें।
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में कार्रवाई
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/soybean-crop-damaged-in-raisen/
बैठक में सड़क हादसों वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यवाही करने पर जोर दिया गया, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। लोगों को दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
शहर में यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सतर्कता और निरीक्षण
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/decorated-a-government-school-with-her-salary/
यातायात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए कार्य करने और सड़क पर व्हाइट व येलो लाइन के बाहर खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे अपनी दुकान के बाहर वाहनों को सही ढंग से पार्क करें, ताकि रोड पर जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
दिल्ली से सटे महानगर गाजियाबाद में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु और जाममुक्त बनाने के लिए राजकरन नैय्यर की अध्यक्षता में यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं सुदृढ़ बनाये जाने हेतु सभी अधिकारी सक्रिय रूप से कार्य करें।
बैठक में सड़क हादसों वाले हॉटस्पॉट क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां विशेष कार्यवाही करने पर जोर दिया गया, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। लोगों को दो पहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त चालान कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जागरूकता और प्रचार-प्रसार
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/
शहर में यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को सड़क सुरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा।
यातायात पुलिस कर्मियों को सतर्क रहते हुए कार्य करने और सड़क पर व्हाइट व येलो लाइन के बाहर खड़े वाहनों पर नियमित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दुकानदारों को भी जागरूक किया जाएगा कि वे अपनी दुकान के बाहर वाहनों को सही ढंग से पार्क करें, ताकि रोड पर जाम न लगे और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
