डीएम की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित परियोजनाओं की प्रगति के सम्बंध में मासिक बैठक आहूत

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
A monthly meeting was convened under the chairmanship of the DM regarding the progress of the projects displayed on the CMIS portal. IMAGE CREDIT TO INFORMATION DEPARTMENT

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। महात्मा गांधी सभागार कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में सीएमआईएस पोर्टल पर प्रदर्शित परियोजनाओं की प्रगति के सम्बंध में मासिक बैठक आहूत हुई। बैठक के दौरान अवगत कराया गया कि सीएमआईएस पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक लागत की 320 परियोजनाएं प्रदर्शित हैं, जिसमें से 167 पूर्ण हो चुकी हैं और 136 अपूर्ण हैं, इसके साथ ही माह दिसम्बर में 17 परियोजनाएं विलम्बित हैं। उक्त परियोजनाओं को पूर्ण करने का कार्यदायी संस्थाएं उप्र राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड, उत्तर प्रदेश जल निगम (अर्बन), उप्र राज्य सेतु निगम लिमिटेड, उप्र प्रोजेक्ट्स कारपोरेशन लिमिटेड, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद निर्माण इकाई, यूपी सिडको, सीएण्डडीएस, उप्र पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड, नगर निगम- गाजियाबाद, उप्र राज्य निर्माण सहकारी संध लिमिटेड लखनऊ, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा है। बैठक के दौरान डीएम ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि किसी भी परियोजना में भूमि सम्बंधित कोई विवाद हो तो उसके लिए सम्बंधित विभाग से समन्वय ​स्थापित करते हुए कार्य को समयान्तर्गत पूर्ण कराया जाएं। यदि आपसी समन्वय से कार्य नहीं हो पा रहा है तो जिलाधिकारी स्तर पर उस समस्या का निस्तारण करवाया जाएं। किन्तु कार्य हर कीमत पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयान्तर्गत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।​ यदि कार्य को पूर्ण करने में धनाभाव होता है तो अपने स्तर से या आवश्यकतानुसार जिलाधिकारी स्तर से मुख्यालय पत्र प्रेषित किया जाएं। परियोजनाओं के पूर्ण होने में धनाभाव की शिकायत ना आने पाएं इसका विशेष ध्यान रखा जाएं। उन्होने कहा कि किसी भी कागजी कार्यवाही में कोताही ना बरती जाएं जो भी कार्यवाही हो पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ सम्बंधि​त विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए पूर्ण की जाएं।डीएम ने क्रमवार जनपद में संचालित 5 लाख से अधिक की सभी परियोजनाओं की प्रगति की सम्बंधित विभाग/संस्था से विस्तार से जानकारी प्राप्त करते हुए समस्याओं से अवगत होते हुए मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के आदेश दिए। उन्होने ​सभी संस्थाओं/विभागों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं का कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ समयान्तर्गत पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाएं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, आईएसएस अयान जैन, डीएसटीओ राजीव श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तवा सहित सभी कार्यदायी संस्थाओं एवं सम्बंधि​त विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment