गाजियाबाद (शिखर समाचार)।
अलविदा नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में पुलिस लगातार बैठक का आयोजन कर फ्लैग मार्च कर रही है, ताकि किसी भी तरह से माहौल बिगड़ने न पाए।
क्षेत्रीय बैठक और पुलिस की चेतावनी
मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कैला भट्ठा में शुक्रवार को होने वाली अलविदा नमाज को शांतिपूर्ण बनाने के लिए सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगर उपासना पाण्डेय ने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी से सतर्क रहने और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया।
उन्होंने सभी से कहा कि सोशल मीडिया पर आने वाली भ्रामक पोस्ट पर ध्यान न दें और अगर कोई भ्रामक पोस्ट मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इसके अलावा क्षेत्र के अंदर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखे जाने पर तत्काल पुलिस को सूचित किया जाए।
पुलिस की सख्त कार्रवाई और निगरानी
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/in-the-cough-syrup-case-ghaziabad-police/
उपासना पाण्डेय ने सख्त आदेश दिए कि अगर कोई उपद्रवी व्यक्ति सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ सबसे सख्त कार्यवाही की जाएगी।
पुलिस की टीम लगातार ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी कर रही है और सभी मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी लोगों से अपील की गई है कि वे मिलकर अलविदा नमाज को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने में पुलिस का सहयोग करें।
