स्क्रैप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से दहशत में आए ग्रामीण, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद बुझाई लपटें, लाखों का सामान खाक

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
A massive fire broke out in a scrap factory, and explosions terrified the villagers. The fire brigade extinguished the flames after hours of effort, but goods worth lakhs were destroyed IMAGE CREDIT TO फायर ब्रिगेड

हापुड़ (शिखर समाचार)
थाना हापुड़ क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर एक्सपायरी वाहनों के स्क्रैप की एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज धमाकों की आवाजों से आसपास के गांवों में अफरा तफरी मच गई और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 15 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

चित्तौली में आग का कहर: स्क्रैप फैक्ट्री में भयानक धमाके और लपटें

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/swaran-jayanti-puram-and-bhaurao-devras-colony-transferred-to-nagar-nigam-for-better-development-projects/3015516

जानकारी के अनुसार नवज्योति कॉलोनी निवासी हिमांशु गोयल की चित्तौली क्षेत्र में आर.वी.एस इंटरप्राइजेज नाम से पुरानी गाड़ियों के स्क्रैप की फैक्ट्री है। रविवार दोपहर कर्मचारी रोज की तरह काम में लगे हुए थे कि तभी गोदाम से अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने तेज़ी से विकराल रूप ले लिया और ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कुछ ही देर में गोदाम के अंदर रखी ज्वलनशील सामग्रियों में एक के बाद एक धमाके होने लगे, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने दमकलकर्मियों को रास्ता साफ कर मौके तक पहुंचने में सहयोग किया। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक, रबर, कागज और अन्य ज्वलनशील स्क्रैप सामग्री भरी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई।

WhatsApp Image 2025 11 23 at 8.09.34 PM 1

चीफ फायर ऑफिसर अजय शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं और आग पर नियंत्रण पाने के लिए सभी जरूरी उपाय किए गए। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि आग से गोदाम का अधिकांश स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया है।

फिलहाल पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी है और फैक्ट्री मालिक को आवश्यक सुरक्षा मानकों की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This Article
Leave a comment