ग्रेटर नोएडा (शिखर समाचार)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) की 89वीं बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में बजट प्रस्ताव, भूखंडों की नई दरें और विकास योजनाओं पर मुहर लगाई गई, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट
बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए करीब 11,82,969 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। इस बजट में औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, आवासीय परियोजनाओं और अन्य विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
भूखंड दरों में संशोधन
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/corporation-officials-hold-joint-meeting/
बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के भूखंडों की नई दरों को भी मंजूरी दी। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक प्लॉटों के लिए अलग-अलग दरें तय की गई हैं, जिसमें एफएआर के आधार पर भी बदलाव शामिल हैं। दरों में बढ़ोतरी से प्राधिकरण के राजस्व में वृद्धि होगी, जबकि निवेशकों पर इसका असर पड़ सकता है। शहरी यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पार्क कम ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। इसके माध्यम से आम जनता और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विकास, निवेश और रोजगार पर प्रभाव
ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/wahab-chaudhary-expelled-from-bsp/
वित्तीय रिपोर्ट में प्राधिकरण की आय और व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। आय के प्रमुख स्रोतों में भूखंड आवंटन और विभिन्न शुल्क शामिल हैं, जबकि व्यय का बड़ा हिस्सा विकास कार्यों और परियोजनाओं पर खर्च होगा। बोर्ड बैठक में लिए गए फैसलों से यीडा क्षेत्र में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा, इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की संभावना जताई जा रही है।
