बैंक फ्रॉड मामले में बड़ी कार्रवाई : ईडी ने लंदन में 150 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Major action in bank fraud case: ED attaches assets worth Rs 150 crore in London IMAGE CREDIT TO ईडी प्रोफाइल फोटो

अरणी गौड़
(यूके संवाददाता)
लन्दन (शिखर समाचार)
भारत के प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बैंक लोन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में विदेश में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने लंदन के बकिंघम पैलेस के पास स्थित लगभग ₹150 करोड़ मूल्य की प्रॉपर्टी को अटैच किया है। यह कदम एस कुमार्स नेशनवाइड लिमिटेड और उसके पूर्व CMD नितिन शंभुकुमार कसलीवाल से जुड़े 1,400 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी केस में उठाया गया है।

ईडी का बड़ा खुलासा: कसलीवाल ने ₹1,400 करोड़ के धोखे से विदेश में खरीदी हाई वैल्यू संपत्तियाँ

ALSO READ:https://www.jagran.com/uttar-pradesh/ghaziabad-ghaziabads-harnandipuram-township-land-acquisition-update-40090534.html

ईडी ने बताया कि यह हाई वैल्यू संपत्ति कसलीवाल और उनके परिवार के लाभकारी स्वामित्व में थी। जांच के मुताबिक कसलीवाल ने भारतीय बैंकों के समूह को ₹1,400 करोड़ से अधिक का धोखा देकर ऋण लिया और उन्हें विदेश में निवेश का दिखावा कर धन को बाहर भेजा। इस आड़ में मिले पैसों से विदेश में मूल्यवान अचल संपत्तियाँ भी खरीदी गईं, जिन्हें कई निजी ट्रस्टों और कंपनियों के माध्यम से छिपाने की कोशिश की गई थी।

ईडी ने कहा कि प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर 30 दिसंबर 2025 को जारी किया गया था। विदेशी संपत्ति अटैच करने के बाद एजेंसी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत वहाँ की संबंधित प्राधिकरणों से सहयोग लेगी ताकि संपत्ति पर अधिकार हासिल किया जा सके। ये कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब ईडी बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में विदेश में जमा काले धन और अवैध संपत्तियों पर भी कड़ी नजर रख रही है, ताकि भारतीय बैंकों को हुए नुकसान की भरपाई सुनिश्चित की जा सके.

Share This Article
Leave a comment