किसानों की मांगों को लेकर बीकेयू लोकशक्ति की महापंचायत 5 जनवरी को

Rashtriya Shikhar
2 Min Read
Mahapanchayat of BKU Lokshakti on 5 January regarding the demands of farmers IMAGE CREDIT TO भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति

जेवर (शिखर समाचार) क्षेत्र में किसानों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने आंदोलन की रणनीति तेज कर दी है। इसी क्रम में संगठन द्वारा पांच जनवरी को यमुना एक्सप्रेस मार्ग के फलैदा कट पर किसान पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को एयरपोर्ट मार्ग स्थित संगठन के कैंप कार्यालय पर एक अहम बैठक संपन्न हुई।

किसानों की अनसुनी पुकार: भूमि अधिग्रहण और मुआवजे पर उठे सवाल, समाधान दूर

ALSO READ:https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/ghaziabad/news/workers-of-hindu-organizations-surrounded-the-police-station-in-ghaziabad-136841418.html

बैठक में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन के तहसील अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा कि किसानों की जायज मांगों को लेकर कई बार संबंधित विभागों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को सात प्रतिशत आवासीय भूखंड का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है, जिससे किसानों में भारी रोष है। इसके अलावा मुआवजा, रोजगार और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं भी जस की तस बनी हुई हैं।

प्रमोद शर्मा ने कहा कि इन्हीं सभी मांगों को लेकर पांच जनवरी को आयोजित होने वाली किसान पंचायत में आगे की रूपरेखा तय की जाएगी और किसानों की आवाज को एकजुट होकर बुलंद किया जाएगा। बैठक में पंचायत की तैयारियों, किसानों से संपर्क और अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे पंचायत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी दबाव बनाया जा सके। बैठक के दौरान क्षेत्र के कई किसान मौजूद रहे और सभी ने पंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Leave a comment