भगवान परशुराम जन्मोत्सव 19 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा, 26 अप्रैल को होगा सामूहिक आयोजन

Rashtriya Shikhar
3 Min Read
The birth anniversary of Lord Parshuram will be celebrated with great enthusiasm on April 19, and a collective event will be held on April 26. IMAGE CREDIT TO महासभा

गाजियाबाद (शिखर समाचार)। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी की बैठक राजनगर सेक्टर-9 स्थित मकान संख्या 38 में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं. जयनन्द शर्मा ने की। बैठक में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम जन्मोत्सव को हर्षोल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

जन्मोत्सव आयोजन को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार

ALSO READ:https://zeenews.india.com/hindi/india/up-uttarakhand/ghaziabad/photo-gallery-gda-decided-in-meeting-10-crossings-widened-and-beautified-in-ghaziabad/2875019

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पं. जे. के. गौड ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 19 अप्रैल को सभी क्षेत्रीय इकाइयां अपने-अपने क्षेत्रों में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित करेंगी। इस अवसर पर शाम के समय घरों में भगवान परशुराम का विधिवत पूजन किया जाएगा तथा घरों को दीपावली की भांति दीपों से सजाया जाएगा।

विभिन्न क्षेत्रों में हवन और शोभायात्रा के कार्यक्रम

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/the-leadership-of-ceo-rakesh-kumar-singh/

उन्होंने बताया कि संजय नगर स्थित परशुराम शिव मंदिर में प्रातः 7:30 बजे हवन का आयोजन होगा, जिसके पश्चात 10 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी और 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

खोड़ा क्षेत्र में पांच मंदिरों में प्रातः 8 बजे हवन होगा तथा 11 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। डूंडाहेड़ा में प्रातः 7 बजे हवन एवं 10 बजे से लाल मंदिर में प्रसाद वितरण होगा। राजेंद्र नगर में प्रातः 8 बजे हवन किया जाएगा, जबकि वसुंधरा के परशुराम चौक पर प्रातः 11 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसी क्रम में इंदिरापुरम स्थित जेकेजी इंदिरापुरम स्कूल में सांय 4 बजे परशुराम जयंती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसाद वितरण भी होगा। शास्त्री नगर में सांय 5 बजे हवन का कार्यक्रम रखा गया है।

26 अप्रैल को होगा सामूहिक भव्य आयोजन

ALSO READ:https://rashtriyashikhar.com/bank-of-baroda-celebrate-118th-foundation-day/

पं. जे. के. गौड ने आगे बताया कि 26 अप्रैल को सामूहिक रूप से भगवान परशुराम जन्मोत्सव का भव्य आयोजन प्रातः 10 बजे जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, नंदग्राम में किया जाएगा, जिसमें 12 बजे रेणुका माता की रसोई के प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो इकाइयां 19 अप्रैल को कार्यक्रम आयोजित नहीं कर पाएंगी, वे 17 मई तक किसी भी रविवार को अपनी सुविधा अनुसार आयोजन करेंगी और इसकी सूचना संबंधित पदाधिकारियों को देंगी।

बैठक में गणमान्य सदस्य रहे उपस्थित

ALSO READ:https://www.hindustantimes.com/india-news/distasteful-diabolical-bjp-slams-kharge-for-gaffe-over-president-droupadi-murmu-ram-nath-kovinds-names-101751970441200.html

बैठक में विशेष सचिव आशुतोष शर्मा सहित सुभाष शर्मा, विजय गौड़, सतीश कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, राजू पंडित, भवन शर्मा, संदीप शर्मा, रविंद्र नाथ पांडेय, हरीश शर्मा, आर. के. शर्मा, शशिकांत भारद्वाज, अमित भारद्वाज, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, नरेंद्र शर्मा, आदेश शर्मा, डी. पी. कौशिक, कमल किशोर गौड़ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment